Delhi Crime: मंगोलपुरी में हिंदू महिला की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: मंगोलपुरी में हिंदू महिला की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया, तीन आरोपी गिरफ्तार
X
दिल्ली में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच अब मंगोलपुरी से ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू महिला की हत्या कर उसकी लाश को कब्रिस्तान में दफना दिया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (delhi crime) में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चाहे वह श्रद्धा हत्याकांड हो या कंझावला कांड। आए दिन राजधानी में अपराध के मामले सामने आने से लोग सहमे हुए हैं। इसी बीच अब मंगोलपुरी (mangolpuri crime) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मीना (meena murder case) नाम की एक हिंदू महिला की हत्या कर उसकी लाश को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। हालिक पुलिस ने अब इस मामले की जांच पड़ताल कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रेहान, मोबिन खान और नवीन के रूप में हुई है। पुलिस (delhi police) ने दो जनवरी से लापता 54 वर्षीय मीना का शव कब्रिस्तान से बरामद किया है। जिसकी मंगोलपुरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। इसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। मीना के घरवालों ने मोबीन खान नाम के शख्स पर शक जाहिर किया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोबिन ने मीना के साथ कुछ गलत किया होगा।

पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू की। और पुलिस ने मोबिन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान मोबिन ने मीना की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने अपने दो और साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान रेहान और नवीन के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया 'मंगलपुरी थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान में 54 वर्षीय महिला मीना की हत्या कर शव दफनाने के आरोप में मुख्य आरोपी मोबिन खान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा पूछताछ के दौरान खुलासा करने के बाद पुलिस (delhi police) ने कल शव को कब्रिस्तान से बरामद किया। और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसका आज पोस्टमार्टम (post mortem) किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला एक माइक्रो फाइनेंसर थी, जो रेहड़ी-पटरी वालों को रोजाना कर्ज देती थी।

वह 2 जनवरी को लापता हो गई थी। जांच के दौरान, मोबिन और नवीन को पकड़ा गया और पता चला कि उन्होंने एक अन्य आरोपी रेहान के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा, "उन्होंने उसे 2-3 जनवरी की दरमियानी रात को नांगलोई कब्रिस्तान में दफनाया था।" वह लगातार उनसे पिछला कर्ज लौटाने के लिए कह रही थी। पुलिस इस मामले की आगे जांच में जुटी हुई है।

Tags

Next Story