मनीष सिसोदिया ने कहा- उत्तराखंड में सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, जनता चाहती है परिवर्तन

दिल्ली सरकार की आम आदमी पार्टी अपने विस्तार को देखते हुये कई राज्यों से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। इसी साल अगस्त में आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। जिसको लेकर आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी कि मैं दो बार व्यक्तिगत रूप से उत्तराखंड गया और जनता से मिला। जनता की शिकायत है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वहां कोई काम नहीं किया। हम उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
मैं दो बार व्यक्तिगत रूप से उत्तराखंड गया और जनता से मिला। जनता की शिकायत है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वहां कोई काम नहीं किया। हम उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/EnTAR1LWSF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2020
दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। ये ऐलान आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करके की थी। उस समय केजरीवाल ने कहा था कि हमने उत्तराखंड में सर्वे कराया, उसमें 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हमें उत्तराखंड में चुनाव लड़ना चाहिए, तब हमने तय किया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी। उत्तराखंड में रोज़गार, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख मुद्दे हैं। केजरीवाल ने आगे कहा था कि कांग्रेस और बीजेपी से लोगों की उम्मीद खत्म हो चुकी है, आम आदमी पार्टी से लोगों की उम्मीद है और चुनाव उम्मीद पर लड़ा जाता है।
उत्तराखंड में फरवरी 2022 में जो विधानसभा चुनाव होंगे उसमें सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इससे पहले, दिल्ली सरकार में विराजमान आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अगले चुनाव में लड़ेंगे। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने यूपी के लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है?
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS