मनीष सिसोदिया बोले- गाजीपुर मुर्गा मार्केट में नहीं मिला बर्ड फ्लू, जल्द खोला जाएगा बाजार

मनीष सिसोदिया बोले- गाजीपुर मुर्गा मार्केट में नहीं मिला बर्ड फ्लू, जल्द खोला जाएगा बाजार
X
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बर्ड फ्लू की जांच के लिए मुर्गियों के जो सैंपल्स भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिव्यू के बाद मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि पोल्ट्री मार्केट पर जो बैन लगाया था उसे खोल दिया जाएगा।

दिल्ली में बर्ड फ्लू का कहर जारी है। बर्ड फ्लू को रोकने के लिए दिल्ली सरकार तमाम प्रयास कर रही है। इसी बीच, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बर्ड फ्लू की जांच के लिए मुर्गियों के जो सैंपल्स भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिव्यू के बाद मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि पोल्ट्री मार्केट पर जो बैन लगाया था उसे खोल दिया जाएगा। एशिया के सबसे बड़े गाजीपुर कुक्कुट बाजार से लिए गए सभी 100 नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई है।

पैकेटबंद चिकन की बिक्री पर है रोक

राष्ट्रीय राजधानी में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं। कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर के बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत एवं पैकेटबंद चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी। सरकार ने एहतियात के तौर पर 10 दिन के लिए पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था।

पशुपालन अधिकारी ने दी जानकारी

पशुपालन इकाई के वरिष्ठ अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि बुधवार को 104 नमूनों के परिणाम आए। इनमें 100 नमूने गाजीपुर मंडी में 35 पोल्ट्री पक्षियों के थे। सभी नमूनों के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ यह हुआ कि दिल्ली में पोल्ट्री पक्षियों में एवियन इंफ्लूएंजा नहीं फैला है। सिंह ने बताया कि इसके अलावा, बगुलों के चार नमूने हस्तसाल पार्क से लिए गए थे और इनमें संक्रमण की पुष्टि होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि ये नमूने जांच के लिए जालंधर स्थित प्रयोगशाला से भोपाल भेजे गए हैं।

Tags

Next Story