विभिन्न दलों के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की उपस्थिति में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के चिराग दिल्ली वार्ड के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र परमार्थ एवं नरेश यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में आम आदमी पार्टी की प्रीतमपुरा वार्ड संगठन मंत्री नीलम राखी, विमल चन्ना, वंदना व अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरती मेहरा, प्रदेश प्रवक्ता अजय सहरावत एवं शुभेन्दू शेखर अवस्थी, जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा भी उपस्थित थे। विजय गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर जिस तेजी से भ्रष्टाचार, टिकटों की बिक्री और अन्य कारनामें बाहर आ रहे है, उस तेजी से आप के कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में पूरी आप पार्टी ही खाली होने वाली है।
उन्होंने कहा कि जो लोग 200 से अधिक सीटें लाने की बात करने वाली आप अगर निगम चुनाव में 50 सीटें भी ले आई तो वह भी उसके लिए काफी होगा। गोयल ने कहा कि आप अपने ही नेताओं को ठगने और उससे पैसे ऐठने का काम कर रही है। इस बात को जनता भी समझ चुकी है कि जो पार्टी अपने लोगों से भी पैसे वसूली कर रही है वह जनता का काम कैसे करेगी। उन्होंने कहा भाजपा दिल्लीवासियों के प्यार और साथ देने के बाद एक बार फिर से प्रदेश के निगम में आने की तैयारी कर चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS