Mausam ki Jankari : राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में भारी बारिश, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Mausam ki Jankari : राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में भारी बारिश, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
उत्तर भारत (North India) में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज कई राज्यों में बारिश (Rain) की संभावना जताई है। जबकि राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में IDM ने मौसम सामान्य रहने की आशंका जताई है।

उत्तर भारत (North India) में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज कई राज्यों में बारिश (Rain) की संभावना जताई है। जबकि राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में IDM ने मौसम सामान्य रहने की आशंका जताई है। दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि पिछले दिन के मुकाबले तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

इसके अलावा मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। वही उत्तराखंड की बात करें तो यहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 13 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

वहीं, चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया उत्तर प्रदेश में आज दिन में धूप खिली रहेगी। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान में भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कहा है कि 08 से 10 मार्च के दौरान महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बदल गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है।

Tags

Next Story