Mausam ki Jankari : भीषण गर्मी के बाद दिल्ली में मौसम ने बदली करवट, IMD ने बारिश को लेकर की ये भविष्यवाणी

पिछले दो दिनों में बारिश और गरज के साथ हुई भीषण गर्मी (Severe heat) से दिल्लीवासियों (Delhiites) को राहत मिली है। इसी बीच आज दिल्ली के मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला (Center Safdarjung Observatory) में अधिकतम तापमान (maximum temperature) 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाके में बदल गरजने के साथ बारिश पड़ने की संभावना हैं।
वही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी या तेज हवाएं चल सकती हैं। ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण रविवार से उत्तर पश्चिमी भारत में बदल गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। जिसके कारण दिल्ली में मंगलवार तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। मौसम विभाग ने 23 और 25 मई के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार से दिल्ली के कई इलाकों में बारिश शुरू हो सकती है और बारिश का यह दौर 25 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं का सिलसिला भी लगातार जारी रहेगा।
जिससे अधिकतम तापमान (maximum temperature) 25 मई तक 38 से 39 डिग्री के दायरे में रहेगा। वहीं 26 मई से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में देखा जा रहा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।
इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में 20 जून से मानसून शुरू हो सकता है। वहीं, 25 जून से पश्चिमी यूपी में मानसून के आने की आहट हैं। ऐसे में, यूपी के लोगों को भी गर्मी से राहत मिल सकती है. मानसून किस राज्य में में पहुंचने की उम्मीद है। इस बारे में मौसम विभाग पहले ही जानकारी दे चुका है। 16 मई को मानसून अंडमान आ चुका है। फिर 1 जून को लक्षद्वीप पहुंचेगा और 1 से 10 जून के बीच केरल और महाराष्ट्र में मानसून की बारिश होने की उम्मीद है। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS