Mausam ki Jankari: दो दिन की बारिश के बाद दिल्ली में फिर बढ़ा पारा, जानें अब कब बरसेंगें बादल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश से मौसम सुहावना (Pleasant weather) हो गया. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से रहत मिलती थी। लेकिन एक बार फिर यहां पारा चढ़ने लगा हैं, और उमस भरी गर्मी से लोगो का हाल बेहाल हो गया हैं। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन यानी 18 और 19 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना कम है।
हालांकि 20 जुलाई के बाद यहां मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है। हालांकि 20 जुलाई के बाद यहां मौसम में फिर बदलाव आएगा और बारिश होगी। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार सोमवार को (यानी आज) मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में वृद्धि होने का अनुमान साथ ही उमस भी बढ़ने की संभावना है।
यहां अधिकतम तापमान (maximum temperature) 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले दिल्ली में रविवार की सुबह हल्की बारिश हुई दोपहर में धूप खिलने के बाद मौसम फिर गर्म हो गया। IMD के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 35 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अंक कम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस दौरान हवा में नमी का स्तर 71 से 98 फीसदी रहा, जिससे उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है। आज गाजियाबाद में भी बादल छा सकते हैं। यहां न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS