Mausam Ki Jankari: दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट, ठंड बढ़ने से लोगों की फिर छूटेगी कंपकंपी

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट, ठंड बढ़ने से लोगों की फिर छूटेगी कंपकंपी
X
Mausam Ki Jankari: पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की वजह से आज यानि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। इसके बावजूद ठंड का अहसास अभी बना रहेगा। बीते दिन, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अगले दो से तीन दिनों तक इसके सामान्य रहने की संभावना है।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में सर्दी से लोगों को धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। क्योंकि दिल्ली में शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप खत्म हो गया है। वहीं, दिल्ली में आज सुबह कुछ जगह हल्की बारिश (Rain) हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। जिसे एक बार फिर से दिल्ली ठंड की चपेट में आ सकती है। क्योंकि बारिश के कारण तापमान में दो-तीन से डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार है। जबकि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की वजह से आज यानि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। इसके बावजूद ठंड का अहसास अभी बना रहेगा। बीते दिन, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अगले दो से तीन दिनों तक इसके सामान्य रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अब पूर्वी हवाएं बह रही हैं जो बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों में बहनेवाली पश्चिमी हवाओं जैसी सर्द नहीं हैं।

विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इस बेमौसम बारिश के दौरान गरज के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इलाका बादलों से घिरा हुआ है। यही वजह है कि 4 फरवरी को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कमी आएगी. दिन में धूप खिलने की वजह से सर्दी से भी राहत मिलेगी। हालांकि, इसके बाद दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी की संभावना है।

Tags

Next Story