Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में छाये रहेंगे बादल, कई हिस्सों में हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार हुई झमाझम बारिश के मौसम सुहाना हो गया है। वहीं बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बादल छाये हुये है। मौसम में नमी है। बारिश होने से गर्मी होने का एहसास भी कम हो रहा है। वहीं हवा चलने के कारण लोगों को उमस का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने कहा कि आज पूरे दिन दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। बीते दिन रविवार को सुबह हुई बारिश ने लोगों को राहत दी थी। रात को सोते समय भी ठंड का आभास हो रहा था। लोगों को कूलर और पंखा बंद करके सोना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को रविवार को गर्मी से राहत मिली थी।
मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और आने वाले कुछ दिनों तक यह दौर जारी रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं बुधवार को कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस वजह से तापमान गिरावट हो सकती है।
वहीं आज यानि सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम अच्छा बना रहेगा। लेकिन अधिक बारिश होने से दिल्ली की जनता को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। जगह-जगह जलभराव होना, पेड़ गिर जाना वहीं यातायात बाधित जैसी समस्याओं से निपटना पड़ता है। गाड़िया सड़कों पर रेंगरेंग कर चलती नजर आती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS