Mausam ki Jankari: दिल्ली-NCR में झमाझम बसरे बदरा, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

Mausam ki Jankari: दिल्ली-NCR में झमाझम बसरे बदरा, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत
X
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम ने अचानक करवट ली है। यहां बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है। इसके साथ ही राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने आज दिल्ली में मध्यम बारिश (Rain) की भविष्यवाणी की थी।

इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी जारी किया भी किया था। IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बादल गरज के साथ भारी बारिश हो होगी. मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 20 जुलाई को बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम चेतावनी के लिए आईएमडी चार अलग-अलग रंगों के अलर्ट जारी करता है।

जिसमें 'ग्रीन अलर्ट' (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), 'येलो अलर्ट' (स्थिति पर नजर रखें), 'ऑरेंज अलर्ट' (स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें) और 'रेड अलर्ट' (इससे निपटने के लिए कदम उठाएं) शामिल हैं। वही राजधानी दिल्ली में जून के अपेक्षाकृत शुष्क रहने के बाद, जुलाई में अब तक 165.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि जुलाई में 126.9 मिमी की सामान्य वर्षा होती है।

Tags

Next Story