Mausam ki Jankari: दिल्ली समेत इन राज्यों में आज फिर बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi-NCR) में बुधवार को हुई बारिश का असर गुरुवार को भी देखने को मिला है। यहां गुरुवार को राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने शुक्रवार को (यानी आज) अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वही यहां न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 25 डिग्री और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 33 डिग्री रह सकता है।
आईएमडी (IMD) के अनुसार राजधानी में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होगी और दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। वही न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रहने की संभावना हैं। इससे पहले दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।
वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना हैं। यहां आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अल्वा दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा, और यहां भी बारिश होने की संभावना हैं।
आज इन राज्यों में बारिश होने के आसार
मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, उत्तर पश्चिम और पूर्वी राजस्थान, विदर्भ के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट भारी बारिश हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS