Mausam ki Jankari: UP समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Mausam ki Jankari: UP समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में शुक्रवार को चिलचिलाती धूप के कारण भीषण गर्मी (scorching heat) से लोगों का हाल बेहाल हो गया। लेकिन दिन छिपने तक बादलों ने कुछ देर के लिए आसमान में डेरा डाला, परंतु कुछ देर में ही बादल छंट गए।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में शुक्रवार को चिलचिलाती धूप के कारण भीषण गर्मी (scorching heat) से लोगों का हाल बेहाल हो गया। लेकिन दिन छिपने तक बादलों ने कुछ देर के लिए आसमान में डेरा डाला, परंतु कुछ देर में ही बादल छंट गए। इसी कढ़ी में भारतीय मौसम विभाग ( india meteorological department) ने शनिवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।

मौसम विज्ञानियों (meteorologists) के अनुसार मॉनसून की ट्रफ (Monsoon Trough) उत्तर-दक्षिण भारत की ओर बढ़ रही है। इससे मध्य भारत समेत तटीय इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। इस बीच उत्तर भारत में भी हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल होगा और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

अगले सप्ताह से कुछ बारिश (rain) की उम्मीद की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में आसमान में बदल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इसके साथ ही अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वही अगले दिन 14 अगस्त को बादलों की वजह से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी।

14 और 15 अगस्त को तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वही मौसम विभाग (meteorological department) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। जिसके लिए IMD ने अलर्ट भी जारी किया है। अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज भारी बारिश होगी।

यहां का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 26 डिग्री और अधिकतम तापमान ( maximum temperature) 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। भारी बारिश की उम्मीद है। वही उत्तराखंड के देहरादून की बात करें तो यहां आज भारी बारिश होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज यहां हल्की बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। वही राजस्थान में भी बारिश होगी यहां जयपुर में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

Tags

Next Story