मौसम की जानकारी: दिल्ली में सुबह छाये रहे बादल फिर बनी बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बादल छाये रहे और मौसम विभाग ने शाम में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग (Weather Report) ने बताया कि न्यूनतम तापमान इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। जबकि सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 48 प्रतिशत था। इससे पहले भी दिल्ली एनसीआर में मौसम में लगातार नमी और बारिश बनी हुई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन भर बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबादी होने के आसार हैं। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। बता दें कि दो दिन पूर्व ही दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में जमकर बारिश हुई। कई जगहों पर तेजी बारिश के साथ ओले भी पड़े। जिससे मौसम सुहाना होने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। माैसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में गर्मी से राहत मिल सकती है। सुबह और शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। दोपहर के समय तापमान ज्यादा रह सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS