Mausam Ki Jankari: दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी, न्यूनतम तापमान में और आएगी गिरावट, ठंड से छुटेगी कंपकंपी

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी, न्यूनतम तापमान में और आएगी गिरावट, ठंड से छुटेगी कंपकंपी
X
Mausam Ki Jankari: दिल्ली में अभी शीतलहर का कहर जारी रहने वाला है। कम से कम दो दिन इसमें कोई कमी नहीं आने वाली, बल्कि आज न्यूनतम तापमान में और भी कमी आ सकती है।

Mausam Ki Jankari राजधानी में अलग-अलग इलाकों में मध्यम कोहरा देखा गया। इसके चलते कई इलाकों में दृश्यता भी घट गई। वहीं शुक्रवार को कोहरे यातायात व्यवस्था पर भी असर देखने को मिला। दिल्ली के कई इलाकों से कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई जहां घने कोहरे ने सब कुछ ढक रखा था। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि 25-30 सालों में पहली बार इतनी तेज़ ठंड देखी है। वहीं दिल्ली में अभी शीतलहर का कहर जारी रहने वाला है। कम से कम दो दिन इसमें कोई कमी नहीं आने वाली, बल्कि आज न्यूनतम तापमान में और भी कमी आ सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में घना कोहरा छाने से बृहस्पतिवार सुबह कई इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पालम इलाके में छाये घने कोहरे के कारण सुबह साढ़े पांच से आठ बजे के बीच दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई। दिल्ली में अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने का अनुमान है। वहीं तापमान के शुक्रवार को तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।

विभाग ने कहा कि इस दौरान मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा कर देता है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार नमी के अधिक होने, हवा की धीमी गति होने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

श्रीवास्तव ने कहा कि 26 दिसम्बर तक इसमें कोई बड़ा सुधार होने की संभावना नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना, 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 के मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है।

Tags

Next Story