Mausam Ki Jankari: पिछले दो दिनों से दिल्ली में भीषण सर्दी, शीतलहर और कोहरे से भी अभी नहीं मिलेगी राहत

Mausam Ki Jankari सोमवार को घने कोहरे और ठंड से लिपटी नजर आई दिल्ली। दिल्ली में दो दिनों से कड़ाके ठंड पड़ रही है। वहीं दिल्ली में एक बार फिर से ठंड से लोगों को ठिठुरन होने लगी है। इस सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। जबकि शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि राजधानी दिल्ली के सफदरजंग और पालम इलाके में आज सुबह 5:30 बजे विज़िबिलिटी 500 मीटर रिकॉर्ड की गई। दिल्ली में घने कोहरे की चादर छाई रही और दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ। साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 15डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। घने कोहरे की वजह से सफदरजंग में दृश्यता घटकर 200 मीटर और पालम में 100 मीटर रह गई।
राजधानी दिल्ली के सफदरजंग और पालम इलाके में आज सुबह 5:30 बजे विज़िबिलिटी 500 मीटर रिकॉर्ड की गई: भारत मौसम विज्ञान विभाग
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2021
आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में अगले चार दिन मामूली से लेकर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पुरवाई हवाओं और बादल छाये रहने की वजह से दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अधिकारी ने कहा कि मंगलवार तक तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है क्योंकि हिमाच्छादित पश्चिमी हिमालय श्रृंखला से मैदानी इलाकों की ओर बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।
आईएमडी के अनुसार बहुत घने कोहरे की स्थिति में दृश्यता 0 से 50 मीटर होती है। घने कोहरे की स्थिति में दृश्यता 51 से 200 मीटर के बीच होती है। मामूली कोहरा होता है तो दृश्यता 201 से 500 मीटर होती है और बहुत कम कोहरा होने पर दृश्यता 501 से 1000 मीटर होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS