Mausam Ki Jankari: दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, घने कोहरे ने यातायात को किया प्रभावित

Mausam Ki Jankari राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। नोएडा में आज सुबह कोहरा छाए रहने से विज़िबिलिटी कम हुई। पीरागढ़ी और महाराजा सूरजमल स्टेडियम इलाके से कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली है। जहां कोहरे ने सब कुछ घेर रखा था। कोहरे के कारण लोगों के आवाजाही में दिक्कत हो रही है। सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति ने बताया कि दिल्ली में 2-3 दिन से ज़्यादा ठंड महसूस हो रही है और तापमान भी काफी गिर गया है।
#WATCH राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी (दृश्यता) कम हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2020
राजपथ में गणतंत्र दिवस के लिए परेड रिहर्सल शुरू हो गई है। pic.twitter.com/lYLWCmzTBQ
कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है जिसकी वजह से गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को हवा की कम गति एवं तापमान में गिरावट के बीच हवा की स्थिति लगातार दूसरे दिन 'गंभीर' बनी हुयी है। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गर्म मिक्स प्लांट एवं स्टोन क्रशरों को दो जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। भारत मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 26 दिसंबर तक किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति ने बताया, "दिल्ली में 2-3 दिन से ज़्यादा ठंड महसूस हो रही है और तापमान भी काफी गिर गया है। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है जिसकी वजह से गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है।" pic.twitter.com/HDDOpfm6gg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2020
राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 433 दर्ज किया गया है। मंगलवार को यह 418 था । सोमवार को 332, रविवार को 321 एवं शनिवार को 290 दर्ज किया गया था। पड़ोसी शहरों फरीदाबाद (428), गाजियाबाद(472), ग्रेटर नोएडा(476) एवं नोएडा (462) में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक भी गंभीर स्थिति में दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 के बीच 'अच्छा' माना जाता है। 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच 'मध्यम' 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब एचं 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS