Mausam Ki Jankari: सोमवार की सुबह सबसे सर्द हुई दर्ज, उम्मीद से परे पारा 9 डिग्री से नीचे गिरा

Mausam Ki Jankari: सोमवार की सुबह सबसे सर्द हुई दर्ज, उम्मीद से परे पारा 9 डिग्री से नीचे गिरा
X
इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह सोमवार को 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिरे पारे के रूप में दर्ज हुई। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली (आईएमडी) के अनुसार न्यूनतम पारा गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई।

Mausam Ki Jankari: इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह सोमवार को 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिरे पारे के रूप में दर्ज हुई। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली (आईएमडी) के अनुसार न्यूनतम पारा गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। हालांकि अनुमान था कि सोमवार को रविवार की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन बढ़ने की बजाए तापमान में और गिरावट देखने को मिली।

इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था और रविवार को 9 डिग्री से ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था। इस प्रकार शनिवार को उस समय तक का सबसे कम तापमान रहा था। लेकिन सोमवार को एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रह गया। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिनभर मौसम खुला रहा, हवाएं भी चली, लेकिन सूरज की रोशनी सीधे जमीन तक पहुंचने से मौसम ठीक बना रहा।

आईएमडी का अनुमान है कि अभी अगले तीन चार दिन ऐसे ही तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस अथवा इससे भी नीचे जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ लगातार दूसरे दिन दिल्ली में वायु प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में ही बना रहा। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के एप सफर के अनुसार सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 316 दर्ज हुआ जबकि शाम पांच बजे मामूली गिरावट के साथ 312 एक्यूआई दर्ज हुआ जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

वहीं दिल्ली के पूसा में 301 , लोधी रोड 290, दिल्ली विश्वविद्यालय 319, हवाई अड्डा (टी-3) 280, मथुरा रोड 305, आया नगर 322,आईआईटी दिल्ली 215 और धीरपुर 372 एक्यूआई दर्ज हुआ। बता दें कि एक्यूआई 0-50 अच्छा , 50-100 संतोषजनक ,101-200 मध्यम, 201- 300 खराब , 301-400 बहुत खराब, 401-500 गंभीर और 501 से ऊपर एक्यूआई अति गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Tags

Next Story