Mausam Ki Jankari: बर्फीली हवाओं से तापमान में लगातार गिरावट, दिल्ली में और बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी

Mausam Ki Jankari: बर्फीली हवाओं से तापमान में लगातार गिरावट, दिल्ली में और बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी
X
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था।

(Mausam Ki Jankari) दिल्ली में सोमवार को धूप निकलने के बाद सर्दी का एहसास जारी है। वहीं आज सुबह दिल्ली में घना कोहरा नहीं रहा क्योंकि तेज हवाओं ने कोहरे को जमा नहीं होने दिया है। जिससे कोहरे की चपेट से दिल्ली बची रही, साथ कोहरा न होने की वजह से यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। दिल्ली से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन बढ़ती सर्दी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फीली हवाएं चलने से दिल्ली में और ठंड बढ़ेगी। साथ ही तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आने वाले कुद दिनों में दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

राष्ट्रीय राजधानी में ठंडी हवाएं बहने के साथ ही सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं तेज हवाओं की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था। न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है क्योंकि बर्फीले पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई थी लेकिन सोमवार सुबह इसमें सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 10 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सचूकांक (एक्यूआई) 169 दर्ज किया गया। वहीं रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 305 और शनिवार को 356 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

Tags

Next Story