Mausam Ki Jankari: दिल्ली की ठंड ने दो दशक का रिकॉर्ड तोड़ा, शीतलहर से अगले कुछ दिनों तक और बढ़ेगी ठिठुरन

Mausam Ki Jankari: दिल्ली की ठंड ने दो दशक का रिकॉर्ड तोड़ा, शीतलहर से अगले कुछ दिनों तक और बढ़ेगी ठिठुरन
X
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। एक व्यक्ति ने बताया कि ठंड बहुत पड़ रही है, ठंड से बचने के लिए पूरी रात आग जलानी पड़ रही है।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं घने कोहरे की वजह से दिल्ली के ज्यादा हिस्सों मे विज़िबिलिटी काफी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। एक व्यक्ति ने बताया कि ठंड बहुत पड़ रही है, ठंड से बचने के लिए पूरी रात आग जलानी पड़ रही है। एक अनुमान के मुताबिक, दिल्ली की ठंड ने दो दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि ठंड और कोहरे की वजह से हमें परेशानी हो रही है। काम नहीं मिल रहा है क्योंकि लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं।

बीते दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस किया गया था दर्ज

इससे पहले, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से बुधवार को ठंड का प्रकोप बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक ठंडी हवाएं चलने से नववर्ष के पहले राष्ट्रीय राजधानी में ठिठुरन और बढ़ सकती है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जफरपुर और लोधी रोड स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5 डिग्री और 3.7 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया। रात के समय कोहरा बढ़ने से पालम क्षेत्र में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गयी।

दृश्यता का स्तर बढ़कर 400 मीटर हो गया

हालांकि, सुबह नौ बजे दृश्यता का स्तर बढ़कर 400 मीटर हो गया। मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने पर शीतलहर और दो डिग्री से नीचे के तापमान की स्थिति में भीषण ठंड की घोषणा की जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में शहर में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हिमालय की तरफ से उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा की हवाएं बह रही हैं जिससे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आयी है। सफदरजंग वेधशाला में 20 दिसंबर को अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान (7.06 डिग्री सेल्सियस) पिछले साल के औसत न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री से कम है।

Tags

Next Story