Mausam Ki Jankari: दिल्ली की ठंड से लोगों में बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, IMD ने किया सतर्क

Mausam Ki Jankari दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण दिल्ली के कई हिस्सों में विज़िबिलिटी (दृश्यता) कम ही रही। ऐसी ही कई तस्वीरें दिल्ली के जहांगीरपुरी और जीटी करनाल रोड से आई। जहां दिल्ली के लोगों कोहरे में अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे। वहीं दिल्ली में तेज हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। साथ ही ठंड में भी इजाफा देखने को मिला। वहीं अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आएगी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच दिल्ली में हवा की रफ्तार 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अब दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी(दृश्यता) कम हुई। तस्वीरें जहांगीरपुरी और जीटी करनाल रोड से। pic.twitter.com/XjS4ikaTrz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2021
आईएमडी ने बताया कि शहर में तीन जनवरी से लगातार न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से अधिक बना हुआ है। सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि पिछले चार वर्षों में जनवरी में सबसे ज्यादा था।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है क्योंकि शनिवार से बर्फीले पहाड़ों से उत्तरपश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चलनी शुरू हुई हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS