Mausam Ki Jankari: घने कोहरे के आगोश में डूबी दिल्ली, पारा बढ़ने से लोगों को मिल रही ठंड से राहत

Mausam Ki Jankari: घने कोहरे के आगोश में डूबी दिल्ली, पारा बढ़ने से लोगों को मिल रही ठंड से राहत
X
Mausam Ki Jankari: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हो गई है। दिल्ली के कई हिस्सों से घने कोहरे की तस्वीरें सामने आई जिसमें लोगों का आना जाना लगा रहा।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में कोहरे का कहर (Dense Fog) जारी है। वहीं हल्की ठंड ( Delhi Cold) लोगों को अभी भी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी। दिल्ली में पूरे दिन आज आसमान में बादल नजर आएंगे। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हो गई है। दिल्ली के कई हिस्सों से घने कोहरे की तस्वीरें सामने आई जिसमें लोगों का आना जाना लगा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में दो-तीनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और इसके चलते सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग में दृश्यता गिरकर 50 मीटर तथा पालम में 250 मीटर दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि शहर में रविवार सुबह घने से अत्यंत घना कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। अधिकारियों ने कहा कि कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: लगभग 28 और 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में आज वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना, 51 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 के मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है।

Tags

Next Story