Mausam Ki Jankari: दिल्ली में शीतलहर से लोगों की छुटी कंपकंपी, ठंड का सितम रहेगा जारी

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में शीतलहर से लोगों की छुटी कंपकंपी, ठंड का सितम रहेगा जारी
X
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।

Mausam Ki Jankari राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। वहीं आज सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली के कई हिस्सों से जैसे पंजाबी बाग और पश्चिम विहार और बुराड़ी से कोहरे की वीडियो और तस्वीरें देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।

इसी कम दृष्या में लोगों का आवाजाही लगा रहा। वहीं बीते दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान घट कर 9.6 डिग्री सेल्सियस पर चला आया। एक दिन पहले यहां न्यूनतम तापमान बढ़कर 14.4 डिग्री सेल्सियस था। भारत विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बृहस्पतिवार को यह 14.4 डिग्री सेल्सियस था।

बृहस्पतिवार को यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले चार साल में जनवरी माह के लिए अधिकतम था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बुधवार तक लगातार चार दिन तक बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को भी शहर में बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाये रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद, बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर से चलने वाली उत्तरपश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरवाट आने की संभावना है। विभाग ने कहा कि दिल्ली में इस जनवरी में 56.6 मिमी बरसात हो चुकी है जो 21 वर्षों में इस महीने में सर्वाधिक है। हर साल दिल्ली में इस महीने में औसतन 21.7 मिमी बारिश होती है।

Tags

Next Story