Mausam Ki Jankari: दिल्ली में एक बार फिर लगा 'ब्रेक मानसून', झेलनी पड़ेगी उमसभरी गर्मी, राहत की कोई उम्मीद नहीं

Mausam Ki Jankari दिल्ली में बारिश (Delhi Rain) पर मानसून का ब्रेक (Break Monsoon) लग गया है। लोगों को उमसभरी गर्मी (Heat And Humidity) से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं दिल्ली में अगले पांच दिन बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के इसके आस-पास के इलाके 'ब्रेक मानसून' के एक और चरण में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसा इस मौसम में तीसरी बार होने जा रहा है क्योंकि मानसून कम दबाव वाला क्षेत्र हिमालय की तलहटी के करीब पहुंच गया है और इसके वहां एक और दिन रहने की संभावना है।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में अगस्त में होने वाली बारिश अब तक उतार-चढ़ाव भरी रही है।
महीने के ज्यादातर दिन सूखे रहे हैं, लेकिन जब बारिश हुई तो एक ही दिन में बहुत ज्यादा हो गई। इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को भी लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में गुरुवार को दोपहर तक वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 187 था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS