Mausam Ki Jankari: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस तक झेलनी पड़ेगी उमसभरी गर्मी, जानें कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम का हाल

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस तक झेलनी पड़ेगी उमसभरी गर्मी, जानें कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम का हाल
X
Mausam Ki Jankari: राजधानी में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जो कि सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 17 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं है। 17 अगस्त तक मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 16 अगस्त को बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

Mausam Ki Jankari राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से बारिश (Rain) के थमते ही उमसभरी गर्मी (Heat And Humidity) से लोगों परेशान होने लगे हैं। आने वाले कुछ दिनों में राहत की कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) तक गर्मी से बुरा हाल होने वाला है। क्योंकि मानसूनी बारिश ने थोड़े दिनों का ब्रेक ले लिया है। वहीं तापमान (Delhi Temperature) में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने इस बारे में आज जानकारी दी है। इस बीच, दिल्ली में आज सुबह 26 डिग्री के आस पास पारा रहा।

वहीं राजधानी में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जो कि सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 17 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं है। 17 अगस्त तक मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 16 अगस्त को बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। अगस्त में अब तक सामान्य से 38 प्रतिशत बारिश कम हुई है। पालम में 48 प्रतिशत और लोदी रोड में 59 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

इससे पहले, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई है। विभाग ने अनुमान जताया है कि बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Tags

Next Story