Mausam Ki Jankari: गर्मी से हाहाकार के बीच दिल्ली में आज होगी मानसून की पहली बारिश, तापमान गिरने से मिलेगी राहत

Mausam Ki Jankari: गर्मी से हाहाकार के बीच दिल्ली में आज होगी मानसून की पहली बारिश, तापमान गिरने से मिलेगी राहत
X
Mausam Ki Jankari: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी (Heat) से परेशानी बढ़ रही है। वहीं मानसून (Monsoon) का बेसर्बी से इंतजार किया जा रहा है। लोगों को गर्मी और उमस से रोजाना बेहाल होना पड़ रहा है। इस बीच, आज मानसून की पहली बारिश (Delhi Rain) होनी की संभावना जताई गई है। वहीं आज दिल्ली में सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मॉनसून के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के रविवार को दिल्ली पहुंचने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटों में मॉनसून के राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश की संभावना जतायी है। उसने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति पूर्वी हवाओं के कारण अनुकूल बन गयी है और इसके एक दिन में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में कहा था कि मॉनसून 27 जून की सामान्य तिथि के 13 दिन बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच जाएगा। दिल्ली में पिछले 15 साल के दौरान इस बार मॉनसून सबसे ज्यादा देरी से पहुंच रहा है।

अगले 24 घंटे के भीतर होगी बारिश

दिल्ली में शनिवार को भी मानसून ने दस्तक नहीं दी और अब अगले 24 घंटे के भीतर यह राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच सकता है। दिल्ली में उमस भरी गर्मी रहने के साथ ही अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में मानसून 13 दिनों की देरी के बाद शनिवार को पहुंच जाएगा। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक पिछले 15 वर्षों के दौरान यह पहली बार है जब मानसून दिल्ली में इतनी देरी से पहुंच रहा है।

Tags

Next Story