Mausam Ki Jankari: दिल्ली में चल रही तेज ठंडी हवाएं, लेकिन लोग जल्दी चिलचिलाती गर्मी से होंगे परेशान

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में चल रही तेज ठंडी हवाएं, लेकिन लोग जल्दी चिलचिलाती गर्मी से होंगे परेशान
X
Mausam Ki Jankari: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में ठंडी तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं, आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। दिल्ली के न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक, भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

Mausam Ki Jankari दिल्ली के मौसम (Delhi Weather) का मिजाज पलभर में बदल रहा है। मंगलवार को दिल्ली में ठंडी चलाएं (Coldwave) चल रही है। जबकि सुबह से धूप निकली हुई है। लोगों को गर्मी का आभास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में पारा (Delhi Temperature) बढ़ने से तपती गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। वहीं, दिल्ली में सुबह का तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। जबकि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है और अधिकतम तामपमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में ठंडी तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं, आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। दिल्ली के न्यूनतम तापमान भी बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक, भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इससे पहले, राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस माह का सर्वाधिक तापमान था।

Tags

Next Story