Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी और उमस से बढ़ी परेशानी, आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी और उमस से बढ़ी परेशानी, आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
X
Mausam Ki Jankari: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सुबह के समय उमस भरी गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है। आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी और उमस (Heat And Humidity) से फिर लोगों को परेशानी होने लगी है। वहीं, फिलहाल 2-3 दिनों तक बारिश (Delhi Rain) होने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है। जबकि मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि आज हल्की बौछारें पड़ सकती है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सुबह के समय उमस भरी गर्मी रही और न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है। आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले, बीते दिन दिल्ली में न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। जबकि 26 जुलाई के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में शाम सात बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 102 पर था। जो कि प्रदूषण का अच्छा स्तर पर दर्ज किया गया है। जानकारी के बता दें कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Tags

Next Story