Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
X
Mausam Ki Jankari: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 28.6 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जो इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में मौसम (Delhi Weather) ने एक बार फिर से करवट ली है। लेकिन इस बार गर्मी और उमस (Heat And Humidity) से लोग बेहाल हो रहे है। अचानक से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि आने वाले दो-तीनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लेकिन आने वाले रविवार को हल्की बारिश (Light Rain) की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 28.6 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जो इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 45 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम को हल्की बारिश या बूंदा-बांदी हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर या शाम को आंधी चलने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सुबह 12 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 265 दर्ज किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Tags

Next Story