Mausam Ki Jankari: दिल्ली में तापमान बढ़ने से गर्मी से बेहाल लोग, बारिश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, IMD ने की भविष्यवाणी

Mausam Ki Jankari दिल्ली में उमस और गर्मी (Heat And Humidity) एक बार फिर से बढ़ने लगी है। जिससे लोगों बेहाल हो रहे है। वहीं बारिश (Rain) के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस बीच, आईएमडी (IMD) ने कहा कि दिल्ली में अगले छह से सात दिनों के दौरान दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं आज सुबह 27 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है।
इससे पहले, राजधानी में उमस भरा मौसम बना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस कारण से अधिकतम तापमान एक या दो डिग्री बढ़ने की आशंका है। बीते दिन, सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मॉनसून कमजोर पड़ गया है और कम से कम 16 अगस्त तक उत्तरपश्चिम भारत में वर्षा के आसार कम ही रहेंगे।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 12 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 181 रहा और दिल्ली में हवा की गुणवत्ता माध्यम श्रेणी में दर्ज की गयी। आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS