Mausam Ki Jankari: दिल्ली में कल से बारिश जारी, आज भी भारी बरसात के आसार, जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में कल से बारिश जारी, आज भी भारी बरसात के आसार, जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी
X
Mausam Ki Jankari: आईएमडी ने असमय बारिश के लिए पश्चिमी विक्षोभ को कारण बताया। आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है वहीं शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गयी। आईएमडी ने आकाश में बादल छाए रहने और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में कल जारी बारिश (Heavy Rain) ने मौसम सुहाना (Delhi Weather) कर दिया है। इससे तापमान (Delhi Temperature) में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया और यातायात की समस्या पैदा हो गई। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई। शहर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने असमय बारिश के लिए पश्चिमी विक्षोभ को कारण बताया। आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है वहीं शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गयी। आईएमडी ने आकाश में बादल छाए रहने और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था। दिल्ली के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ने वाले कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया था।

आईएमडी ने लोनी देहात, हिंडन वायु सेना अड्डा, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सोहना, मानेसर और रेवाड़ी व अन्य स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शहर में पिछले 24 घंटों में तीन मिलीमीटर बारिश हुयी।

Tags

Next Story