Mausam Ki Jankari: दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमसभरी गर्मी से निजात

Mausam Ki Jankari दिल्ली में कई दिनों बाद उमसभरी गर्मी से (Heat And Humidity) लोगों को राहत मिली है। क्योंकि राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश (Heavy Rain) हो रही है। वहीं, तापमान में गिरावट (Delhi Temperature) दर्ज की गई है। कई दिनों से लोग गर्मी का सामना कर रहे थे। हालांकि बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव की समस्या देखी जा रही है। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इस बीच, दिल्ली में मंगलवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। (तस्वीरें कनॉट प्लेस से हैं।) pic.twitter.com/T7mSkhgzqU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2021
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 84 फीसदी दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को अनुमान जताया था कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाये रह सकते हैं।
दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। (तस्वीरें अकबर रोड से हैं।) pic.twitter.com/W8TM1VVYna
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2021
विभाग ने कहा कि आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है और शाम तक दक्षिणी हवाएं चल सकती हैं। इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले 2 घंटों के दौरान (सुबह 8:30 बजे जारी) पूर्व, दक्षिणपूर्व, पूर्वोत्तर, उत्तर, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, मेरठ और मोदीनगर के अलग-अलग स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।
#WATCH | Rain lashes parts of Delhi. Visuals from Golf Club road. pic.twitter.com/N3eMgLHsyU
— ANI (@ANI) August 31, 2021
उधर, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 144 था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS