Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, IMD ने कहा- अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari दिल्ली में बारिश (Heavy Rain In Delhi) के बाद मौसम (Delhi Weather) सुहाना हो गया है। वहीं दो दिन की बारिश में दिल्ली पूरी तरह से पानी-पानी हो गई है। कई हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव (Waterlogged) देखने को मिला। वहीं यातायात व्यवस्था (Traffic System) पूरी तरह से ठप्प हो गई। सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती नजर आई। आज दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। 2007 के बाद पहली बार अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर इतनी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग (IMD) को पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में मानसून (Monsoon) सक्रिय रहेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा कमी आई है। इसके साथ ही 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को 138.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जो पिछले 14 साल में अगस्त महीने में सबसे अधिक बारिश है।
दिल्ली में सफरदजंग वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 138.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो 2007 से अभी तक अगस्त महीने में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। दिल्ली में यह 1961 से अभी तक एक दिन में होने वाली नौवीं सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अगस्त महीने में अब तक दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड 184 मिमी का है। जो कि सन 1961 में दो अगस्त को दर्ज किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS