Mausam Ki Jankari: दिल्ली में उमस और गर्मी से राहत नहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका

Mausam Ki Jankari राष्ट्रीय राजधानी में लोग गर्मी (Heat And Humidity) से बेहाल हो रहे है। तापमान (Delhi Temperature) में बढ़ोतरी से दिन के वक्त ही पसीने छूट रहे है। वहीं आने वाले कुछ दिन राहत की बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। दिल्ली में शनिवार की सुबह खुशगवार रही और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।
इसमें बताया गया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षित आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है। इससे पहले, दिल्ली में बीते दिन सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत दर्जहुआ। मौसम विज्ञान कार्यालय ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उधर, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 11 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 265 रहा और दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गयी। आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS