Mausam Ki Jankari: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू, सड़कें फिर बनी दरिया

Mausam Ki Jankari दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव देखने को मिल रहा है। सड़को पर पानी भरने से गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
दिल्ली में कुछ दिनों के ब्रेक के बाद आज से फिर मानसून (Monsoon) की बारिश (Delhi Rain) भिगोएगी। बीते कुछ दिनों में बारिश न होने के कारण तापमान (Delhi Temperature) में वृद्धि हो गई थी। जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी (Heat And Humidity) का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन आज से फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो रहा है। इसके लिए मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। बुधवार को मध्यम बारिश की आशंका जताई गई हैं। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में भी कुछ गिरावट आएगी।
#WATCH उत्तर प्रदेश: नोएडा शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो सूरजपुर कलेक्ट्रेट के पास से है। pic.twitter.com/hBvOyu3Zxi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2021
स्काईमेट के अनुसार दो दिन मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के बाद मंगलवार को हल्की बारिश शुरू हो सकती है। बारिश के ब्रेक पर रहने सेगर्मी और उमस लोगों को फिर सताने लगी हैं। लेकिन इस बार बारिश अब एक हफ्ते तक होगी। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।
इस बीच, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री का इजा़फा देखा गया और यह 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सोमवार को 26.5 डिग्री सेल्सियस था जबकि अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने दिन में बाद में दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलने का अनुमान जताया है। दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 154 था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS