Mausam Ki Jankari: दिल्ली में आज भी कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल, जानें आने वाले दिनों का हाल

Mausam Ki Jankari दिल्ली में बीते दिन हुई बारिश से मौसम सुहाना (Delhi Weather) बना हुआ है। वहीं आज भी बारिश (Delhi Rain) का अनुमान जताया गया है। इस बीच, बुधवार को न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 84 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे पहले, राजधानी के कुछ हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शाम छह बजे सापेक्ष आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
दक्षिण दिल्ली के ईस्ट कैलाश और लाजपत नगर तथा पूर्वी दिल्ली के शाहदरा और लक्ष्मी नगर जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। नोएडा और गुरुग्राम में कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और आज न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 80 दर्ज किया गया जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS