Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान, मानसून की गति पड़ी धीमी, IMD ने गर्मी को लेकर दी चेतावनी

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान, मानसून की गति पड़ी धीमी, IMD ने गर्मी को लेकर दी चेतावनी
X
Mausam Ki Jankari: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिन में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश (Light Rain) होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में बादल छाए रहने से मौसम (Delhi Weather) सुहाना बना हुआ है। वहीं मानसून (Monsoon) में देरी होने से लोगों को अभी कुछ और दिन गर्मी (Heat) का सामना करना पड़ सकता है। वहीं तेज हवाएं (Strong Wind) चलने से थोड़ी राहत है। मंगलवार को दिल्ली में सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) सामान्य से एक डिग्री कम, 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिन में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश (Light Rain) होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 65 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

मानसून के लिए करना पड़ सकता है और इंतजार

उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गति धीमी हो गई है और अगले दो दिनों के भीतर इसके राजधानी दिल्ली में पहुंचने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पहले अनुमान व्यक्त किया था कि मानसून संबंधी हवाएं 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकती हैं। आम तौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून तक पहुंचता है और यह आठ जुलाई तक पूरे देश में अपना प्रभाव दिखाने लगता है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गति धीमी हो गई है। अगले दो दिनों के भीतर इसके दिल्ली पहुंचने की संभावना कम है।हालांकि राजधानी में मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आज को हो सकती है बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मानसून से पूर्व होने वाली बारिश शहर में कहीं नहीं हुई। दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने से पहले शहर में सोमवार को मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान था। आईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार को गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी ने कहा कि अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा और पंजाब में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Tags

Next Story