Mausam Ki Jankari: दिल्ली-NCR में शाम तक बारिश की संभावना, मानसून की आखिरी फुहारों से भिगेगा पूरा शहर

Mausam Ki Jankari दिल्ली में मानसून जाने की ओर है। वहीं जाने से पहले दिल्ली में बारिश (Delhi Rain) की संभावना बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली में मौसम सुहाना (Delhi Weather) बना हुआ है। वहीं तापमान (Delhi Temperature) में भी कमी दर्ज की गई है। जबकि दिल्ली में अगले 4-5 दिनों तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही नोएडा में भी अगले कई दिनों तक बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। राजधानी से मानसून (Delhi Monsoon) का अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक जाने की संभावना है। आज सुबह दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप भी निकली हुई है। शहर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।
आईएमडी ने बताया कि 30 सितंबर से एक बार फिर हल्की बारिश शुरू हो सकती है। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। इससे पहले, बीते दिन राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत रहा। दिन में बादल छाए रहने और बेहद हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विभाग के अनुसार, शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उधर, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 160 था। जानकारी के बता दें कि शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS