Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी और लू की चेतावनी, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा अधिकतम तापमान

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी और लू की चेतावनी, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा अधिकतम तापमान
X
Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली के अंदर बीते 3 दिनों 45 किमी घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में पिछले 3 दिनों 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी (Delhi Heat) अपना कहर बरपाने लगा है। अभी से गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शहर में तेज गति (Wind) से हवा चल रही है। जिसके कारण लोगों को थोड़ी कम परेशानी हो रही है। वहीं दिल्ली समेत कई राज्यों में ऐसा देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आज सुबह तापमान 15 डिग्री सेल्सियस (Delhi Temperature) के आस पास दर्ज किया गया।

जबकि मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली के अंदर बीते 3 दिनों 45 किमी घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में पिछले 3 दिनों से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है।

उऩ्होंने यह भी बताया कि गर्मी और लू दोनों ही राजधानी में बढ़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में तापमान 37 डिग्री बढ़ जाएगा। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर निम्न बना हुआ है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 196 दर्ज किया गया है। सीपीसीबी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप के अनुसार ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 226 दर्ज किया गया।

इसके अनुसार फरीदाबाद में एक्यूआई 136, नोएडा में 161, गाजियाबाद में 221, दिल्ली में 196, तथा गुरुग्राम में एक्यूआई 121 दर्ज किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Tags

Next Story