Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 62 सालों का रिकॉर्ड, आज भी भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 62 सालों का रिकॉर्ड, आज भी भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
X
Mausam Ki Jankari: राजधानी में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में पिछले कुछ दिनों की बारिश (Delhi Rain) ने मौसम सुहाना (Delhi Weather) कर दिया है। इसे तापमान में गिरावट (Delhi Temperature) भी दर्ज की गई है। लोगों को उमसभरी गर्मी (Heat And Humidity) से राहत मिली हुई है। वहीं अगस्त के महीने में बारिश ने पिछले 62 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बीच, राजधानी में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में एक मीमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है।

राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आईएमडी के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को 138.8 मिमी बारिश हुई। पिछले 62 सालों के दौरान नौवीं बार अगस्त में एक दिन में इतनी अधिक बारिश हुई।

Tags

Next Story