Mausam Ki Jankari: दिल्ली में सितंबर महीने में बारिश ने तोड़ा 19 सालों का रिकॉर्ड, अगले तीन दिनों तक होगी मानसूनी बारिश

Mausam Ki Jankari दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए हुए है। इसके कारण मौसम सुहाना (Delhi Weather) बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में मानसून (Monsoon) एक बार फिर से सक्रिय हो सकता है। जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक बारिश (Delhi Rain) की संभावना बनी रहेगी। इससे दिल्ली वालों को उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार बनें हुए हैं। इस बीच, दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सिसय रहने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा, दिल्ली में आज दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अगले तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जब मानसून के कम दबाव का क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ेगा। राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अभी तक 243.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है, जो सितंबर की औसत वर्षा 129.8 मिमी से अधिक है। आमतौर पर सितंबर के पहले नौ दिनों में केवल 58.3 मिमी बारिश ही होती है। दिल्ली में दो सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में 117.7 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जो 19 वर्षों में सितंबर में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है।
उधर, दिल्ली में बुधवार को सुबह वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 था। जानकारी के बता दें कि शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS