Mausam Ki Jankari: दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका, IMD ने चेताया

Mausam Ki Jankari दिल्ली में बारिश (Rain) के बाद तापमान (Delhi Temperature) गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम सुहाना (Delhi Weather) बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट आने से शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बारे में बताया। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी जबकि सुबह में नमी का स्तर 63 प्रतिशत था।
सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम तापमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ दोपहर और शाम में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। शनिवार को अधिकतम तापामान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम मौसम में अचानक बदलाव होने से दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
इससे करीब 80 स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। बारिश होने से दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। इस साल मई की महीने में रेकॉर्ड बारिश भी दर्ज की गई थी। सुबह से उमस भरी तेज गर्मी और इसके बाद दोपहर बाद आंधी और बारिश से शुक्रवार को मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। नए हफ्ते में गर्मी लोगों को परेशान करेगी। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। लेकिन लू चलने की संभावना काफी कम है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS