Mausam Ki Jankari: दिल्ली में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, तापमान में आई गिरावट से मिली राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Mausam Ki Jankari दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। जिससे मौसम (Delhi Weather) अच्छा बना हुआ है। लोगों को उमस भरी गर्मी (Heat And Humidity) से राहत मिली हुई है। वहीं दिल्ली के लिए अभी बारिश (Delhi Rain) का दौर खत्म नहीं हुआ है अभी बारिश और मेहरबान होने वाली है। इसलिए मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट (Red Alert) और ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। राजधानी में शनिवार को तापमान (Delhi Temperature) में वृद्धि हुई और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक सुबह में हवा में नमी का स्तर बहुत अधिक 93 प्रतिशत रहा।
तापमान में आई दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से तीन डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे था। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में औसतम 43.6 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शाम तक मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान भी व्यक्त किया है। आईएमडी ने शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर शनिवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था।
कई स्थानों पर भारी यातायात जाम की चेतावनी
साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताते हुए कई स्थानों पर भारी यातायात जाम की चेतावनी दी थी। विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट और सोमवार के लिए फिर से 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने शनिवार को मध्यम बारिश और निचले इलाक़ों में जलजमाव की आशंका जाहिर की है। वहीं दिल्ली प्रशासन ने शुक्रवार को बाढ़ का अलर्ट जारी किया और यमुना के मैदानी इलाके में रह रहे लोगों से स्थान खाली कराने के प्रयास तेज कर दिए। राजधानी में यमुना के डूब वाले इलाकों में भारी बारिश के बीच जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है।
आईएमडी चार रंगों के कोड का करती है इस्तेमाल
आपको बता दें कि आईएमडी चार रंगों के कोड का इस्तेमाल करती है जिसमें हरे का मतलब सब ठीक रहेगा से होता है जबकि पीला रंग बहुत खराब मौसम का संकेत देता है। इसका यह मतलब भी होता है कि मौसम में परिवर्तन बहुत खराब स्थिति के लिए हो सकता है जो रोजमर्रा की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। वहीं, ऑरेंज अलर्ट अत्यधिक खराब मौसम के लिए चेतावनी के रूप में जारी किया जाता है, जिसमें सड़क और नाले बंद होने और बिजली आपूर्ति में रुकावट के साथ आवागमन में बाधा की आशंका होती है। रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है जब बेहद खराब मौसम की स्थिति निश्चित रूप से यात्रा और बिजली को बाधित करने वाली हो और जान का जोखिम हो।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS