Mausam Ki Jankari: दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, रात में भी चढ़ेगा पारा, IMD ने की भविष्यवाणी

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, रात में भी चढ़ेगा पारा,  IMD ने की भविष्यवाणी
X
Mausam Ki Jankari: पिछले वर्ष मार्च का महीना काफी ठंडा रहा था। लेकिन इस बार मार्च में गर्मी अपना सितम ढाह रही है। यहां तक कि मार्च के महीने में एक दिन भी ऐसा नहीं आया था जब तापमान पैंतीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा हो। इस बार मार्च के शुरुआत में ही पारा 35 के पार जा चुका था। पिछले साल 26 मार्च को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा था, जोकि पूरे महीने का सबसे अधिक तापमान था।

Mausam Ki Jankari राजधानी दिल्ली में मौसम (Dellhi Weather) का मिजाज बदलने लगा है। गर्मी (Heat) ने मार्च का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्योंकि दिल्ली का पारा (Delhi Temperature) अभी से ही 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो चुका है। वहीं आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की आशंका है। इसी बीच, सोमवार सुबह 16.2 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तापमान दर्ज किया गया है। जबकि मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है।

वहीं सुबह से सूरज निकलने के कारण दोपहर में ही तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए छांव का सहारा ले रहे है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले महीने का सर्वाधिक तापमान था। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष मार्च का महीना काफी ठंडा रहा था। लेकिन इस बार मार्च में गर्मी अपना सितम ढाह रही है। यहां तक कि मार्च के महीने में एक दिन भी ऐसा नहीं आया था जब तापमान पैंतीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा हो। इस बार मार्च के शुरुआत में ही पारा 35 के पार जा चुका था। पिछले साल 26 मार्च को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा था, जोकि पूरे महीने का सबसे अधिक तापमान था।

Tags

Next Story