Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी और उमस (Heat And Humidity) का दौर जारी है। आज सुबह से तेज सूरज की किरणे लोगों पर पड़ रही है। जिससे अभी से ही लोगों को गर्मी सताने लगी है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी का सितम जारी रहेगा। जबकि दिल्लीवासियों को इससे और ज्यादा परेशानी हो सकती है। राजधानी में आज सुबह 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।
इससे पहले, बीते दिन गर्मी ने 11 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार की सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। दोपहर के समय धूप काफी तीखी रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। 13 अप्रैल के लिए यह बीते ग्यारह सालों में सबसे ज्यादा तापमान है। जबकि, यह इस सीजन का भी सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। इससे पहले 29 मार्च के दिन अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जो कि सबसे ज्यादा रहा था। जबकि, सुबह के तापमान में अभी भी थोड़ी राहत है। सफदरजंग में मंगलवार के दिन न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS