Mausam Ki Jankari: दिल्ली के मौसम में बदलाव जारी, न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट, फिलहाल गर्मी से मिलेगी निजात

Mausam Ki Jankari: दिल्ली के मौसम में बदलाव जारी, न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट, फिलहाल गर्मी से मिलेगी निजात
X
Mausam Ki Jankari:दिल्ली में शनिवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही हालांकि आसमान साफ था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के (IMD) अनुसार न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी (Delhi Heat) से लोगों को राहत मिली हुई है। क्योंकि मौसम (Delhi Weather) में बदलाव जारी है। बीते दिन हुई दिल्ली में हल्की बारिश (Light Rain) के कारण तापमान (Delhi Temperature) में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली में शनिवार की सुबह अपेक्षाकृत ठंडी रही हालांकि आसमान साफ था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के (IMD) अनुसार न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है।

तापमान में आई गिरावट की वजह से आज सुबह से धूप निकलने के बाद गर्मी का एहसास नहीं हो पा रहा है। मौसम विभाग ने दिन में राष्ट्रीय राजधानी में आसमान के मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गयी। नगर में पिछले 24 घंटों के दौरान मामूली बारिश (0.6 मिमी) दर्ज की गयी। इससे पहले, दिल्ली में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने उत्तर दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नयी दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली में छिटपुट जगहों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डा समेत अन्य जगहों पर दिन में गरज के साथ कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Tags

Next Story