Mausam Ki Jankari : पहाड़ों की बर्फबारी का दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर दिखेगा असर, शीतलहर के साथ बारिश का अलर्ट

दिसंबर माह का दूसरा हफ्ता अंतिम होने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसका प्रभाव दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में शीतलहर (Cold Wave) के रूप में पड़ने लगा है। इसके साथ ही मौसम विभाग (Weather Department) ने बारिश की संभावना भी जाहिर की है। इस से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में ठंड (Cold) बढ़ना लाजमी है।
दिल्ली एनसीआर में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में हुई बारिश के चलते दिल्ली एनसीआर में शीतलहर (Cold Wave In Delhi Ncr) शुरू हो गई है। इस से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी वजह से बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। वहीं 16 दिसंबर यानि गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में (Temperature Down) गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ जाएगी।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और शीतलहर जारी
वहीं पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड के औली, जोशीमठ और चमोली की बात करें तो यहां जमकर बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी दिखाई दे रहा है। बद्रीनाथ में हुई भारी बर्फबारी के बाद यहां हर तरफ बर्फ की चादर पड़ी दिख रही है। वहीं शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से लेकर हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राजस्थान की बात करें तो यहां भी कोहरे व शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS