Mausam Ki Jankari: दिल्ली में होली पर अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि, CPCB ने प्रदूषण को लेकर चेताया

Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी (Delhi Heat) का कहर बरपने लगा है। अभी से पारा 35 से अधिक होने लगा है। जिसके कारण लोगों को गर्मी का एहसास भी ज्यादा हो रहा है। वहीं कुछ दिनों से चल रही है हवाओं (WInd) के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली हुई है। लेकिन दिल्ली में जल्द ही लोग गर्मी से बेहाल होने वाले है क्योंकि अधिकतम तापमान (Delhi Temperature) में सामान्य से ज्यादा वृद्धि देखने को मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग (IMD) के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सापेक्ष आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुसान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है। इसके अलावा अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो होली पर दिल्ली में तापमान के बढ़ने की बात कही गई है। रंग होली यानी 29 मार्च के दिन दिल्ली का मौसम 38 डिग्री तक जा सकता है।
वहीं स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अगले 3 दिनों के लिए प्रतिदिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी 29 मार्च को 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आकाश साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। (Delhi Pollution) राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी (AQI) में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 दर्ज किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS