Mausam Ki Jankari: दिल्ली में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, IMD ने गर्मी बढ़ने को लेकर किया अलर्ट

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में गर्मी (Delhi Heat) का बढ़ना लगातार जारी है। लेकिन पारा गिरने से लोगों को थोड़ी राहम मिली है। क्योंकि दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सुबह आसमान साफ रहा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा (Wind) में नमी का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इससे पहले, दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 16.2 डिग्री और 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि सोमवार तक पारा बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी के अनुसार, राजधानी में पिछले महीने औसत अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यह महीना पिछले 11 साल में मार्च का सबसे गर्म महीना रहा था।
उधर, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 160 दर्ज किया गया। जिससे की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी रहा। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में वायु गुणवत्ता खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। आपकी जानकारी के बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS