दिल्लीवासी कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, आने वाले दिनों में तेजी से निचे गिर सकता है तापमान

दिल्लीवासी कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, आने वाले दिनों में तेजी से निचे गिर सकता है तापमान
X
उत्तर भारत (North India) में सर्दी शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की परत जमी हुई देखी गई. साथ ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे मौसम और भी ठंडा हो गया है।

उत्तर भारत (North India) में सर्दी शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की परत जमी हुई देखी गई. साथ ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे मौसम और भी ठंडा हो गया है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक पारा और गिरेगा। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड (Celsius record) किया गया।

इस सीजन में यह पहली बार है जब अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा है। जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, दिनभर का औसत न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वही वायु गुणवत्ता (air quality) निगरानी एजेंसी सफर के अनुसार, दिल्ली में एक्यूआई (AQI) वर्तमान में 'बहुत खराब' श्रेणी ( 'very poor' category) में 339 दर्ज किया गया है।

वही मौसम विभाग (Meteorological Department) के अधिकारियों के मुताबिक 17 से 20 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान ( minimum temperature) 3 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 20 से 22 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वही अगले दो-तीन दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी की तुलना में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

साथ ही सफर के मुताबिक अगले दो दिनों तक सुबह कोहरे की संभावना है। इसके बाद 17 दिसंबर यानि आज से हवा की गति में सुधार आएगा। इससे एक्यूआई (AQI) में सुधार की उम्मीद है। आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत रहेगा। गुरुवार को वातावरण में पीएम 10 की मात्रा खराब श्रेणी में 283 दर्ज किया गया था। वहीं पीएम 2.5 की मात्रा बेहद खराब श्रेणी में 171 थी। अगले कुछ दिनों तक पीएम 10 की मात्रा 250 से अधिक और पीएम 2.5 का स्तर 150 से अधिक रहने की आशंका जताई जा रही है।

Tags

Next Story