Mausam Ki Jankari: पारा बढ़ने से फिर बेहाल हुए लोग, दिल्ली का प्रदूषण खराब श्रेणी में दर्ज, जानें आज का AQI

Mausam Ki Jankari: पारा बढ़ने से फिर बेहाल हुए लोग, दिल्ली का प्रदूषण खराब श्रेणी में दर्ज, जानें आज का AQI
X
Mausam Ki Jankari: विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे और बादल गरजने एवं बिजली चमकने की संभावना है। उधर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दोपहर 2 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 257 रहा।

Mausam Ki Jankari दिल्ली में गर्मी और उमस (Heat And Humidity) से लोग बेहाल हो रहे है। सुबह से तेज धूप के कारण गर्मी अपने चरम पर है। वहीं बादलों की आवाजाही लगातार जारी है। इसी बीच, राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाये (Cloud) रहने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 45 प्रतिशत थी। इससे पहले, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार न्यूनतम तापान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह वेधशाला शहर का प्रतिनिधिक आंकडा देता है।

विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे और बादल गरजने एवं बिजली चमकने की संभावना है। उधर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दोपहर 2 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 257 रहा। आपकी जानकारी के बता दें कि शून्य से 50 तक वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब तथा 401 से 500 गंभीर समझा जाता है।

Tags

Next Story